देश की खबरें | सचिन पायलट ने करणपुर में जनसभा की, भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को राजस्थान के करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

जयपुर, 27 दिसंबर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को राजस्थान के करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह वह पार्टी है जो न किसान की है और न ही नौजवान की है.. यह सिर्फ चंद उद्योगपतियों की है और उनके लिए पूरे देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे हवाई अड्डे, रेलवे लाइन, गोदाम, खान सब औने-पौने दाम में बेच कर चंद लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।’’

पायलट ने कहा,‘‘किसानों को कमजोर करने का काम किसी ने किया है तो वह भाजपा की सरकार ने किया है।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार आज भाजपा की बन गई लेकिन गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में नौजवानों और किसानों में कांग्रेस की जो मजबूती थी वह पहले से ज्यादा हुई है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने सरकार जरूर बना ली है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और कांग्रेस की विचारधारा से सहमति रखने वाले लोगों का हौसला बुलंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस