विदेश की खबरें | रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने कांगो के गोमा शहर पर कब्जा करने का दावा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांगो सरकार ने कहा कि विद्रोहियों का इस ओर बढ़ना ‘युद्ध की घोषणा’ है वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि शहर के 20 लाख लोग भारी दहशत में हैं।
कांगो सरकार ने कहा कि विद्रोहियों का इस ओर बढ़ना ‘युद्ध की घोषणा’ है वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि शहर के 20 लाख लोग भारी दहशत में हैं।
एम-23 विद्रोहियों ने एक बयान में गोमा शहर पर कब्जे की यह घोषणा, कांगो सेना को हथियार डालने के लिए उनके द्वारा दी गई 48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने से कुछ समय पहले की।
विद्रोहियों ने एक बयान में गोमा के लोगों से शांत रहने और कांगो सेना के सदस्यों से केंद्रीय स्टेडियम में एकत्र होने के लिए कहा।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी किवु प्रांत की एक तिहाई से अधिक आबादी वर्तमान में विस्थापित हो चुकी है और गोमा पर विद्रोहियों के कब्जा करने से यहां स्थिति और भी खराब हो सकती है। गोमा शहर उत्तरी किवु प्रांत में स्थित है।
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने रविवार देर रात शहर के बाहरी इलाके में आत्मसमर्पण करने वाले सैन्य सदस्यों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नागरिकों की सुरक्षा का आह्वान करते हुए कहा कि देश में युद्ध की स्थिति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)