विदेश की खबरें | रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा करने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय का यह बयान उसके टेलीग्राम चैनल पर तब आया है, जब आठ घंटे पहले वैगनर के प्रमुख येवजेनी प्रिगोझिन ने भी ऐसा ही दावा किया था। उस समय यूक्रेनी प्राधिकारियों ने कहा था कि बखमुत के लिए लड़ाई अभी जारी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय का यह बयान उसके टेलीग्राम चैनल पर तब आया है, जब आठ घंटे पहले वैगनर के प्रमुख येवजेनी प्रिगोझिन ने भी ऐसा ही दावा किया था। उस समय यूक्रेनी प्राधिकारियों ने कहा था कि बखमुत के लिए लड़ाई अभी जारी है।

पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर नियंत्रण के लिए आठ महीने से जारी लड़ाई युद्धग्रस्त देश में सबसे लंबी और संभवत: सबसे खूनी लड़ाई है।

टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, वैगनर के प्रमुख प्रिगोझिन ने कहा कि शनिवार दोपहर को बखमुत पूरी तरह से रूसी नियंत्रण में आ गया। वीडियो में प्रिगोझिन के साथ छह लड़ाके नजर आ रहे थे और उनके पीछे खंडहर हो गई इमारतें दिख रही थीं, जबकि दूर से विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने कहा था कि लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा था, ‘‘स्थिति गंभीर है। अभी तक की स्थिति के अनुसार इस क्षेत्र में कुछ औद्योगिक और बुनियादी सुविधाओं पर हमारे सुरक्षा बलों का नियंत्रण बरकरार है।’’

बखमुत और उसके आसपास आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई जारी है। यदि रूसी सेनाओं ने बखमुत पर कब्जा कर लिया है, तो उन्हें अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के बाकी हिस्से को अपने नियंत्रण में लेने का बड़ा काम करना होगा।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि बखुमत में लड़ाई में किस पक्ष को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि शहर में रूस और यूक्रेन, दोनों के हजारों लोगों की जान गई है। हालांकि, किसी भी पक्ष ने मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मार्च में संवाद एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में बखमुत का बचाव करने के महत्व को रेखांकित किया था।

उन्होंने कहा था कि बखमुत को गंवाने से रूस को ऐसे सौदे के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी, जिसमें कीव को अस्वीकार्य शर्तें स्वीकार करनी पड़ सकती हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि बखमुत में हार यूक्रेन के लिए एक झटका होगी और इससे रूस को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है, लेकिन यह युद्ध के नतीजे के लिहाज से निर्णायक साबित नहीं होगी।

बखमुत रूस के कब्जे वाली दोनेत्स्क की क्षेत्रीय राजधानी के 55 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। शहर की आबादी 80,000 के आसपास होने का अनुमान है। बखमुत को नमक और जिप्सम की खदानों से घिरा एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र माना जाता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू