विदेश की खबरें | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी समाचार एजेंसियों की खबरों के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते टकराव के मद्देनजर प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी समाचार एजेंसियों की खबरों के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते टकराव के मद्देनजर प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

समाचार एजेंसियों ‘आरआईए-नोवोस्ती’ और ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग के हवाई अड्डे पर पुतिन की अगवानी की।

उत्तर कोरिया पहुंचने से कुछ घंटे पहले उन्होंने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के लिए देश के दृढ़ समर्थन की सराहना की। रूस ने 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू किया था।

पुतिन की यह यात्रा हथियारों के एक समझौते के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच हो रही है जिसमें उत्तर कोरिया आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में यूक्रेन में रूस को बेहद जरूरी हथियार मुहैया कराता है।

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन की तस्वीरों और रूसी झंडों से सजाया गया था। एक इमारत पर लगे बैनर पर लिखा था, ‘‘हम रूसी संघ के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।’’

पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, राष्ट्रपति के साथ उप प्रधानमंत्री डेनिस मंट्रूरोव, रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सहित कई शीर्ष अधिकारी भी इस यात्रा पर हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिनमें संभवतः एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर समझौता भी शामिल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\