विदेश की खबरें | यूक्रेनी शहर बखमुत पर कब्जा करने संबंधी रूसी अभियान प्रभावित हुआ है: आईएसडब्ल्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाशिंगटन स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ (आईएसडब्ल्यू) ने कहा कि बखमुत में रूसी सेना के आगे बढ़ने की पुष्टि नहीं की गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ (आईएसडब्ल्यू) ने कहा कि बखमुत में रूसी सेना के आगे बढ़ने की पुष्टि नहीं की गई है।

आईएसडब्ल्यू ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना और क्रेमलिन-नियंत्रित अर्धसैनिक वैगनर समूह की इकाइयों ने शहर में जमीनी हमले करना जारी रखा है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वे इस पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के पूर्वी समूह के प्रवक्ता सेरही चेरेवती का हवाला दिया गया है, जिन्होंने कहा था कि बखमुत क्षेत्र में लड़ाई पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह अधिक तेज थी। चेरेवती के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में शहर में 23 झड़पें हुईं।

आईएसडब्ल्यू की यह रिपोर्ट इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी प्रगति के दावों के बाद आई है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि क्रेमलिन-नियंत्रित वैगनर समूह की अर्धसैनिक इकाइयों ने पूर्वी बखमुत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

रूस की सेना ने अगस्त में बखमुत पर नियंत्रण करने के लिए अभियान शुरू किया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी बलों का पूरी मजबूती के साथ मुकाबला करने की प्रतिबद्धता जताई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\