विदेश की खबरें | जेलेंस्की के गृहनगर में रूसी मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रिवयी रीह के मेयर ऑलेक्सांद्र विल्कुल ने कहा कि मृतक संख्या कम से कम 10 हो गई है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी शायद मलबे में दबा हुआ है और 28 लोग घायल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

क्रिवयी रीह के मेयर ऑलेक्सांद्र विल्कुल ने कहा कि मृतक संख्या कम से कम 10 हो गई है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी शायद मलबे में दबा हुआ है और 28 लोग घायल हुए हैं।

दिप्रोपेत्रोव्स्क के गवर्नर सेरहिये लेसाक ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर लिखा कि पांच मंजिला रिहायशी इमारत पर क्रूज मिसाइल से हमला किया गया जिससे इमारत में आग लग गई।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर में यूक्रेन पर रूस के हमले में रक्तपात की यह ताजा घटना है।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

जेलेंस्की ने लिखा ,‘‘और मिसाइलें दागी गईं। रूसी हत्यारे रिहाइशी इमारतों, शहरों और आम लोगों के खिलाफ युद्ध जारी रखे हुए हैं।’’

देश के जमीनी सैनिकों के कमांडर ने मंगलवार सुबह कहा कि यूक्रेनी सेना बखमुत के बाहर आगे बढ़ रही हैं। ऑलेक्सांद्र सिरस्की ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूसी सेनाएं अपना प्रभाव खो रही हैं।

स्थानीय गवर्नर ओलेह साइनिहुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर ईरान निर्मित शहीद ड्रोन से हमला किया गया और आसपास के इलाकों पर गोले दागे गए। उन्होंने बताया कि गोलाबारी में खारकीव के दक्षिणपूर्वी शहर शेव्चोन्कोव में दो नागरिक घायल हो गए।

खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने मंगलवार को तड़के सूचना दी कि ड्रोन हमले में शहर के उत्तर पूर्व में स्थित एक गोदाम तथा एक व्यावसायी केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।

कीव सैन्य प्रशासन ने बताया कि राजधानी को मंगलवार को भी निशाना बनाया गया लेकिन आने वाली मिसाइलों को हवाई सुरक्षा से नष्ट कर दिया गया और वहां किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि हवाई रक्षा से रात के दौरान 14 क्रूज मिसाइल में से 10 को मार गिराया गया और रूसी सेना द्वारा छोड़े गए ईरान निर्मित चार शहीद ड्रोन में से एक को मार गिराया गया।

इस बीच, यूक्रेन के सैनिकों के प्रमुख ने कहा कि देश की सेना दोनेत्स्क क्षेत्र के बखमुत शहर के बाहर ‘‘आगे’’ बढ़ रही है।

ऑलेक्सांद्र सिरस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूसी सेना ‘‘किनारों पर मोर्चे गंवा रही है", जबकि यूक्रेनी सैनिक क्षेत्र में "रक्षात्मक" अभियान चला रहे हैं।

हफ्तों से, यूक्रेन के अधिकारी बखमुत के पश्चिम में छोटी बढ़त की सूचना दे रहे हैं, जो पिछले महीने मॉस्को की सेना के नियंत्रण में आने से पहले युद्ध में तबाह हो गया था।

जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि दोनेत्स्क के यूक्रेनी कब्जे वाले क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन सीमावर्ती कस्बों और गांवों में गोलाबारी बढ़ी, क्योंकि यूक्रेन के सैनिक आगे बढ़ रहे थे।

साथ ही मंगलवार को, रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने दावा किया कि उसमें जर्मनी निर्मित लियोपार्ड 2 टैंक और अमेरिका निर्मित ब्रैडली लड़ाकू वाहन दिख रहा है जिसे यूक्रेन की सेना से नियंत्रण में लिया गया है।

उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने सोमवार को टेलीग्राम पर लिखा कि बीते सप्ताह पूर्वी यूक्रेन में 90 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के सात गांवों पर यूक्रेनी बलों ने पुन: नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उन्होंने जोर दिया कि अंतत: यूक्रेन की सारी जमीन को मुक्त करा लिया जाएगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन को जमीनी लाभ होने की पुष्टि नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\