विदेश की खबरें | रूस के विदेश मंत्री ने चीन के साथ मजबूत संबंधों को प्रदर्शित करने के लिए बीजिंग का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों देश अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। चीन ने रूस के इस दावे का समर्थन किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों द्वारा उकसाये जाने के कारण 2022 में यू्क्रेन पर आक्रमण किया। हालांकि इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं पेश किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दोनों देश अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। चीन ने रूस के इस दावे का समर्थन किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों द्वारा उकसाये जाने के कारण 2022 में यू्क्रेन पर आक्रमण किया। हालांकि इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं पेश किया गया है।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा को उद्धृत करते हुए कहा कि मंत्री यूक्रेन और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों आदि पर चर्चा करेंगे।’’

चीन का अक्सर ही अमेरिका और इसके सहयोगी देशों के खिलाफ कड़ा रुख रहा है। चीन और रूस ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किये हैं तथा अपने वर्चस्व वाले इलाकों में लोकतंत्र के स्थान पर तानाशाही स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यूक्रेन युद्ध में रूस का स्पष्ट रूप से समर्थन करने के बावजूद, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन का एक निष्पक्ष रुख है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शांति वार्ता और राजनीतिक समाधानों को सक्रियता से बढ़ावा दे रहे हैं। चीन ने ना तो यूक्रेन संकट पैदा किया है ना ही यह उसमें शामिल है और हमने इससे फायदा नहीं उठाया है और ना ही कोई लाभ हासिल करने का प्रयास करेंगे।’’

चीन ने यह भी कहा कि वह रूस को हथियार या सैन्य सहायता मुहैया नहीं कर रहा है, हालांकि इसका यह कहना रहा है कि भारत और अन्य देशों के साथ-साथ, मास्को के साथ उसके मजबूत आर्थिक संबंध हैं।

माओ ने औद्योगिक या सैन्य उद्देश्यों, दोनों के लिए उपयोग किये जा सकने वाली औद्योगिक वस्तुओं का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘हमने दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर सदा ही कानून के अनुसार नियंत्रण रखा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू