विदेश की खबरें | रूसी अदालत ने यूक्रेन संघर्ष के बारे में वीडियो को लेकर गूगल पर जुर्माना लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार अदालत ने पाया कि गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब वीडियो सेवा ने संघर्ष के बारे में ‘गलत जानकारी’ वाले वीडियो को नहीं हटाया है।
रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार अदालत ने पाया कि गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब वीडियो सेवा ने संघर्ष के बारे में ‘गलत जानकारी’ वाले वीडियो को नहीं हटाया है।
समाचार एजेंसियों के अनुसार गूगल को उन वीडियो को नहीं हटाने का भी दोषी पाया गया, जो नाबालिगों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के बारे में ‘‘झूठी जानकारी’’ समझी जाने वाली सामग्री को हटाने में विफल रहने के लिए एप्पल और विकिपीडिया पर भी अगस्त की शुरुआत में जुर्माना लगाया था।
रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से, सैन्य अभियान की किसी भी आलोचना या सवाल उठाने वालों को दंडित करने के लिए कई उपाय किए हैं।
कुछ आलोचकों को कड़ी सजा मिली है। विपक्षी नेता व्लादिमीर कारा-मुर्जा को इस साल यूक्रेन में रूस की कार्रवाई के खिलाफ दिये गये भाषणों के कारण राजद्रोह के लिए 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
एपी देवेंद्र माधव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)