विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूसी अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा : लावरोव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मास्को, 19 अप्रैल (एपी) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

मास्को, 19 अप्रैल (एपी) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

लावरोव ने मंगलवार को एक भारतीय टेलीविजन प्रसारक के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "ऑपरेशन जारी है तथा इस ऑपरेशन का एक और चरण अब शुरू हो रहा है।"

लावरोव का यह बयान यूक्रेनी बयानों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि रूस ने सोमवार को देश के पूर्वी औद्योगिक केंद्र डोनबास में भारी हमले किए हैं। मास्को समर्थित अलगाववादी ज्यादातर रूसी भाषी क्षेत्र में पिछले आठ साल से यूक्रेनी सेना से लड़ रहे हैं। उन्होंने दो स्वतंत्र गणराज्यों की घोषणा कर दी है और रूस ने उन्हें मान्यता भी दे दी है।

लावरोव ने जोर दिया कि रूसी अभियान का मकसद ‘‘दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्यों की पूर्ण मुक्ति है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\