विदेश की खबरें | रूसी और अमेरिकी राजनयिकों ने दूतावासों के संचालन को सामान्य बनाने पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस्तांबुल में यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत तथा सऊदी अरब में शीर्ष रूसी और अमेरिकी राजनयिकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता के दौरान बनी सहमति के बाद हुई।
रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस्तांबुल में यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत तथा सऊदी अरब में शीर्ष रूसी और अमेरिकी राजनयिकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता के दौरान बनी सहमति के बाद हुई।
पिछले सप्ताह रियाद में हुई अमेरिका-रूस वार्ता के जरिये ट्रंप के नेतृत्व में वाशिंगटन की विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव और यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस को अलग-थलग करने के अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रयासों से स्पष्ट रूप से अलग होने का संकेत दिया गया।
रियाद में मॉस्को और वाशिंगटन युद्ध को समाप्त करने तथा अपने कूटनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू करने पर सहमत हुए। इसमें दूतावासों में कर्मियों की बहाली भी शामिल है। हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में राजनयिकों के पारस्परिक बहिष्कार, कार्यालयों के बंद होने तथा अन्य प्रतिबंधों के कारण दूतावासों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
अंकारा में अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि इस्तांबुल में बृहस्पतिवार की वार्ता में संबंधित राजनयिक मिशनों के संचालन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
रूसी संसद के उच्च सदन की अध्यक्ष वेलेंटिना मतविएन्को ने बृहस्पतिवार को तुर्किये की यात्रा के दौरान कहा कि अमेरिका-रूस वार्ता से ‘‘हमारे राजनयिक मिशनों के पूर्ण कामकाज को बहाल करने में मदद मिलेगी।’’
पिछले सप्ताह की वार्ता में कोई यूक्रेनी अधिकारी मौजूद नहीं था।
क्रेमलिन ने इस बात पर जोर दिया कि यह बैठक अमेरिका के साथ संबंधों और वार्ता को बहाल करने के लिए है, जिससे अंततः शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)