विदेश की खबरें | रूस ने छापों के जरिये खोजी पत्रकारों को निशाना बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने प्रोएक्ट खोजी ऑनलाइन संस्था के मुख्य संपादक रोमन बदानिन और संस्था की एक पत्रकार मारिया झोलोबोवा के घरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बदानिन के मातहत मिखाइल रुबिन के अभिभावकों के घर भी छापेमारी की। रुबिन को झोलोबोवा की आवासीय इमारत के निकट से हिरासत में लिया गया था और उन्हें उनके माता-पिता के घर ले जाया गया।

पुलिस ने प्रोएक्ट खोजी ऑनलाइन संस्था के मुख्य संपादक रोमन बदानिन और संस्था की एक पत्रकार मारिया झोलोबोवा के घरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बदानिन के मातहत मिखाइल रुबिन के अभिभावकों के घर भी छापेमारी की। रुबिन को झोलोबोवा की आवासीय इमारत के निकट से हिरासत में लिया गया था और उन्हें उनके माता-पिता के घर ले जाया गया।

प्रोएक्ट ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर अपने अकाउंट में कहा कि यह छापे संस्थान द्वारा किये गए उस वादे के बाद पड़े कि वह रूस के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव और उनकी कथित संपत्ति के बारे में किए गए अन्वेषण को जारी करेगा। छापेमारी शुरू होने के कुछ ही समय बाद संस्था ने खबर प्रकाशित कर दी।

प्रोएक्ट ने बाद में कहा कि तीन जगह की गई छापेमारी में से कम से कम दो छापे वर्ष 2017 में एक वृत्तचित्र से संबंधित अवमानना से जुड़े एक मामले के सिलसिले में थे। इस वृत्तचित्र पर बदानिन और झोलोबोवा ने काम किया था। यह वृत्तचित्र सेंट पीटर्सबर्ग के एक कारोबारी के संगठित अपराध से संबंधों के बारे में था। यह स्पष्ट नहीं है कि बदानिन के मातहत रुबिन को पुलिस ने क्यों निशाना बनाया।

रूसी अधिकारियों ने हाल के महीनों में स्वतंत्र समाचार मीडिया पर दबाव बढ़ाया है। दो लोकप्रिय स्वतंत्र संस्थाओं, मेडुजा और वीटाइम्स, को “विदेशी एजेंट” करार दिया गया है- यह उन समूहों, समाचार संस्थानों या लोगों के लिये इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें विदेशी वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। “विदेशी एजेंट” कहे जाने वाले अतिरिक्त सरकारी जांच के दायरे में होते हैं और इसका एक ठोस निंदात्मक अर्थ है जो इसे प्राप्त करने वालों को बदनाम कर सकता है।

“विदेशी एजेंट” की सूची में शामिल किये जाने के बाद वीटाइम्स इस महीने बंद हो गया जबकि मेडुजा ने क्राउड फंडिंग (आमतौर पर इंटरनेट या अन्य माध्यमों से लोगों से धन जुटाना) अभियान शुरू किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी