विदेश की खबरें | रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर हमला किया, पश्चिम जगत ने कीव को नये हथियार दिलाने का वादा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस और यूक्रेन के बीच दो महीने से जारी युद्ध के बीच पश्चिमी देशों से मिले हथियारों से यूक्रेन को रूस के हमलों को कमजोर करने में मदद मिली है लेकिन उसके नेताओं का कहना है कि उसे और तेजी से मदद की जरूरत है।
रूस और यूक्रेन के बीच दो महीने से जारी युद्ध के बीच पश्चिमी देशों से मिले हथियारों से यूक्रेन को रूस के हमलों को कमजोर करने में मदद मिली है लेकिन उसके नेताओं का कहना है कि उसे और तेजी से मदद की जरूरत है।
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि मदद पहुंचने वाली है। उन्होंने जर्मनी में अमेरिका के रामस्टीन एयर बेस में करीब 40 देशों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जर्मनी ने घोषणा की कि उसने यूक्रेन को गेपार्ड विमान रोधी हथियार की आपूर्ति का रास्ता साफ कर दिया है।
इस युद्ध से यूक्रेन में भारी तबाही हुई है और हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं, वहीं लाखों देश छोड़ने को मजबूर हुए हैं। इससे दुनिया भर में खाद्य सामग्री और ईंधन की कीमतें बढ़ गयी हैं।
ऑस्टिन ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि वह चाहते हैं कि अधिकारी बैठक से यूक्रेन की आकस्मिक सुरक्षा जरूरतों को लेकर समान और पारदर्शी समझ के साथ बैठक से जाएं।
टोरेट्स्क जैसे छोटे शहर में नागरिक जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, साफ-सफाई के लिए बारिश का पानी जमा कर रहे है। और लड़ाई जल्द खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं।
इस बीच स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गये हैं और कई अन्य घायल हो गये।
डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरीलेंको ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूस के बल जानबूझकर आम नागरिकों पर गोलीबारी जारी रखे हुए हैं और महत्वपूर्ण इमारतों को तबाह कर रहे हैं।
जर्मनी में बैठक से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों द्वारा हथियारों की आपूर्ति के संदर्भ में नाटो पर यूक्रेन का समर्थन करके आग में घी डालने का आरोप लगाया।
रूस के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रसारित लावरोव के भाषण के अनुसार उन्होंने चेतावनी दी है कि तृतीय विश्व युद्ध के लिए नहीं उकसाया जाए और परमाणु युद्ध के खतरे को नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के पीछे के कारणों में नाटो के विस्तार और कीव के उसमें शामिल होने की आशंका को गिनाया है।
अमेरिका के सशस्त्र बल मंत्री जेम्स हीप्पे ने नाटो को लेकर लावरोव के आरोपों को खारिज कर दिया है और पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि रूस के मंत्री द्वारा परमाणु संघर्ष की बात करना सकारात्मक नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)