विदेश की खबरें | उत्तरी माली में सैन्य शिविर के पास शवों को दफना रहा है रूस : फ्रांस की सेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसी सप्ताह की शुरुआत में सेना के इस शिविर को माली की सेना को सौंपने वाली फ्रांसीसी सेना का कहना है कि रूस उसकी छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रहा है।
इसी सप्ताह की शुरुआत में सेना के इस शिविर को माली की सेना को सौंपने वाली फ्रांसीसी सेना का कहना है कि रूस उसकी छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रहा है।
फ्रांस की सेना ने बृहस्पतिवार की सुबह ‘हवाई सर्विलांस’ उपकरण से यह तस्वीरें ली हैं और उन्हें ‘एपी’ को मुहैया कराया है जिसमें देखा जा सकता है कि माली के उत्तरी हिस्से में गोस्सी सैन्य शिविर से करीब चार किलोमीटर पूर्वी में 10 कॉकेशियन (श्वेत) सैनिक माली के दर्जन भर नागरिकों के शवों को बालू से ढक रहे हैं। यह जानकारी फ्रांस की सेना के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर दी है क्योंकि उन्हें मीडिया से बातचीत करने का अधिकार नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि वीडियो में एक सैनिक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे कॉकेशियन सैनिक संभवत: ‘वागनर ग्रुप’ के सदस्य हैं। ‘‘वागनर ग्रुप’’ रूसी असैन्य लड़ाकों का समूह है।
अधिकारी ने बताया कि रूस का समर्थन करने वाले या वागनर द्वारा बनाए गए फर्जी अकाउंट से शवों की कई तस्वीरें ट्वीट की गई हैं।
फ्रांसीसी अधिकारी के अनुसार, इन ट्वीट में फ्रांस पर हत्या और शवों को दफनाने का आरोप लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)