विदेश की खबरें | रूस: संविधान संशोधन पर मतदान के लिए नागरिकों को दिए जा रहे लुभावने उपहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके लिए उपहार के तौर पर कारें और फ्लैट दिए जाने की योजनाएं लाई गई हैं, विख्यात लोगों के माध्यम से पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों के कर्मचारियों पर भी मतदान का दबाव बनाया जा रहा है।

इसके लिए उपहार के तौर पर कारें और फ्लैट दिए जाने की योजनाएं लाई गई हैं, विख्यात लोगों के माध्यम से पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों के कर्मचारियों पर भी मतदान का दबाव बनाया जा रहा है।

हालांकि देश का विपक्ष बंटा हुआ है और वह चुनाव अभियान के दौरान प्रभावी रूप से विरोध दर्ज कराने में असफल रहा है।

यह भी पढ़े | UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश.

रूस में सप्ताह भर चलने वाली चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो रही है।

क्रेमलिन में भाषण लिखने से लेकर राजनीतिक विश्लेषक तक का सफर तय कर चुके अब्बास गल्यामोव ने कहा, “क्रेमलिन जो परिणाम चाहता है, उसे प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकेगा।”

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: राजनयिकों की संख्या कम करने के भारत के फैसले पर बौखलाया पाकिस्तान.

दो दशक से रूस पर शासन कर रहे 67 वर्षीय पुतिन का कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा। संविधान संशोधन के जरिये अगले दो कार्यकाल के लिए उन्हें पुनः सत्ता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

रूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है।

अन्य संशोधनों में सामाजिक लाभ में सुधार, समलैंगिक विवाह पर पाबंदी और आय में कमी इत्यादि मुद्दों पर निर्णय होना है।

संशोधनों को संसद के दोनों सदनों से पारित किया जा चुका है और पुतिन का हस्ताक्षर होने के बाद कानून भी बन चुका है।

विवादित संशोधनों पर मतदान करा कर इसे लोकतांत्रिक मान्यता देने का प्रयास किया जा रहा है।

पुतिन का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि रूसी जनता इस परिवर्तन को बहुमत से अपनाएगी।

संशोधन के पक्ष में मतदान कराने के लिए अधिकारी लोगों को तरह-तरह से प्रोत्साहित कर रहे हैं।

साइबेरिया क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र में संवैधानिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें जीतने वाले को पुरस्कार के रूप में कार या अपार्टमेंट दिया गया।

मास्को के अधिकारियों ने मतदान करने वालों को उपहार देने के लिए दस अरब रूबल (साढ़े चौदह करोड़ डॉलर) आवंटित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\