विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमले किए, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रूस द्वारा ये हमले ऐसे समय किए गए हैं जब पोलैंड ने व्यापार विवाद के कारण हथियारों की आपूर्ति रोक दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रूस द्वारा ये हमले ऐसे समय किए गए हैं जब पोलैंड ने व्यापार विवाद के कारण हथियारों की आपूर्ति रोक दी है।

रूस ने बृहस्पतिवार को ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ के मौके पर गत एक महीने के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया। मिसाइल से ये हमले ऐसे समय किए गए जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सम्मेलन शुरू हुआ है, जहां पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को ‘आंतकवादी राष्ट्र’ करार दिया।

यूक्रेन के प्रमुख समर्थकों में से एक पोलैंड ने कहा कि वह अपने हथियारों की आपूर्ति पड़ोसी देश को करने पर रोक लगा रहा है क्योंकि वह स्वयं अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है। लेकिन उसने इनकार किया कि इस निर्णय का संबंध यूक्रेन से अनाज के आयात पर अस्थायी रोक को लेकर उत्पन्न विवाद से है।

पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविएकी ने कहा कि इस फैसले से उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अमेरिका द्वारा पोलैंड के रास्ते हथियारों की होने वाली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

मोराविएकी ने कहा कि पोलैंड अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेगा, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अनाज आयात को लेकर विवाद से यूक्रेन की सुरक्षा प्रभावित नहीं होगी।

पूरे यूक्रेन में बृहस्पतिवार को हवाई हमले के मद्देनजर चेतावनी देने वाले सायरन बजते रहे। रूस ने कई मिसाइलें दागी। उसने दक्षिणी खेरसॉन शहर में कम दूरी की मारक क्षमता वाले तोपों से गोले दागे।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि बृहस्पतिवार को खेरसॉन में रूस के गोले एक रिहायशी इमारत पर गिरे जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि शहर में मिसाइल इमारतों और कार पर गिरीं जिससे नौ साल की बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए।

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि उसने रूस द्वारा दागी गई 43 में से 36 क्रूज मिसाइलें निष्क्रिय कर दी है। उसने बताया कि अग्रिम इलाके खारकीव में एस-300 से मिसाइलें दागी गईं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने यूक्रेन के सैन्य कारखाना और रेडियो टेक्निकल इंटेलिजेंस सेंटर पर निर्देशित मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। उसने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि ‘हमलों के दौरान तय लक्ष्यों को प्राप्त किया गया और सभी लक्ष्यों को भेदा गया।’’ हालांकि, रूस के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्षेत्रीय गवर्नर अलेह सिनिहुबोव ने बताया कि कम से कम छह हमलों से खारकीव के स्लोबिस्की में असैन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इल्होर क्लीमेंको ने बताया कि मध्य यूक्रेन के चेरकेसी में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया है। शहर में 23 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि सेना ने रूस द्वारा कब्जे में लिए गए क्रीमिया के साका शहर के नजदीक सैन्य हवाई अड्डे पर हमला किया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के 22 ड्रोन मार गिराए गए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड