विदेश की खबरें | नर्सिंग होम पर हमले के लिए रूस के साथ यूक्रेन भी जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हमले की वजह से कई मरीज बिना बिजली-पानी के नर्सिंग होम की इमारत में फंस गए थे।

इस हमले की वजह से कई मरीज बिना बिजली-पानी के नर्सिंग होम की इमारत में फंस गए थे।

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को यूक्रेन की राजधानी कीव से 580 किलोमीटर दक्षिण पूर्व के गांव स्टारा क्रास्न्यांका स्थित नर्सिंग होम पर हमला किया गया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस पर करीब 50 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया था।

इस हमले को युद्ध के दौरान बरती गई क्रूरता बताया गया और यूक्रेन के अधिकारियों ने घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया था।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के लिए यूक्रेन की सशस्त्र सेनाएं समान रूप से जिम्मेदार हैं, क्योंकि हमले से कुछ दिन पहले उन्होंने नर्सिंग होम की इमारत के अंदर से मोर्चा संभाला था जिसने इमारत को दुश्मन सेना के निशाने पर लाने का काम किया।

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नर्सिंग होम में मौजूद 71 मरीजों में कम से कम 22 बचने में सफल रहे, लेकिन मृतकों की वास्तविक संख्या अब भी अज्ञात है।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय अपनी रिपोर्ट में इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है कि यूक्रेनी सैनिक या मॉस्को समर्थित अलगाववादी लड़ाकों में से किसने युद्ध अपराध किया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि नर्सिंग होम पर किया गया हमला मानवाधिकार कार्यालय के लिए चिंता का विषय है।

इस युद्ध में अमेरिका, यूक्रेन का सहयोग कर रहा है और वह रूस पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाता रहा है।

अमेरिका रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी और कई अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराधों की जांच का अनुभव रखने वाले डेविड क्रेन ने कहा कि युद्ध के मैदान में यूक्रेन को भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का अनुपालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने नर्सिंग होम में रहने वालों और कर्मचारियों को वहां से नहीं निकालकर संभवत: सैन्य संघर्ष के नियमों का उल्लघंन किया है।

क्रेन ने कहा, ‘‘मौलिक सिद्धांत है कि आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। भले कोई भी कारण हो। लेकिन यूक्रेनी सेना ने उन लोगों को वहां रखा जो प्राणों के लिए घातक क्षेत्र था। आप ऐसा नहीं कर सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\