विदेश की खबरें | बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न के मामले में लंदन की अदालत में पहुंचे रसेल ब्रांड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रांड (49) पिछले महीने आरोपित किए जाने के बाद पहली बार सुनवाई के लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत पहुंचे। यहां उन्हें छायाकारों ने घेर लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रांड (49) पिछले महीने आरोपित किए जाने के बाद पहली बार सुनवाई के लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत पहुंचे। यहां उन्हें छायाकारों ने घेर लिया।

पुलिस ने जब भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो उसमें शामिल एक व्यक्ति चिल्लाया ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, रसेल ब्रांड।’’

अभिनेता के खिलाफ बलात्कार का एक मामला, 'ओरल रेप' का एक मामला और यौन उत्पीड़न के दो मामले समेत पांच मामले दर्ज हैं।

कथित अपराध 1999 और 2005 के बीच हुए थे - इनमें से एक इंग्लैंड के समुद्र तटीय शहर बोर्नमाउथ में और अन्य तीन सेंट्रल लंदन के वेस्टमिंस्टर इलाके में।

सितंबर 2023 में, ब्रिटिश मीडिया आउटलेट चैनल फोर और संडे टाइम्स ने चार महिलाओं द्वारा ब्रांड के खिलाफ यौन उत्पीड़न या बलात्कार किए जाने के दावे प्रकाशित किए थे।

कॉमेडियन, लेखक और ‘‘गेट हिम टू द ग्रीक’’ के अभिनेता से पुलिस ने आरोपों के बारे में पूछताछ की है, जिसका उन्होंने खंडन किया है।

ब्रांड ने "बिना सहमति वाली गतिविधि" में शामिल होने से इनकार किया है।

ब्रांड ने रेडियो और टेलीविज़न पर कई शो किए हैं और ड्रग्स तथा शराब के खिलाफ संघर्ष को दर्शाते हुए संस्मरण लिखे।

वह कई हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए हैं। उन्होंने 2010 में पॉप स्टार कैटी पेरी से विवाह किया, लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\