खेल की खबरें | रसेल केकेआर की धड़कन, तीसरे क्रम पर खेलते हुए दोहरा शतक लगा सकते है: हसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का नया कोचिंग समूह वेस्टइंडीज के विस्फोटक हरफनमौला आंद्रे रसेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

अबुधाबी, छह सितंबर कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का नया कोचिंग समूह वेस्टइंडीज के विस्फोटक हरफनमौला आंद्रे रसेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

टीम के मेंटोर डेविड हसी ने रविवार को कहा कि टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है जिसमें रसेल को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर भेजना भी शामिल है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: दुबई में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा 24 मैच.

रसेल पिछले सत्र में ‘मोस्ट वैलुएबल प्लेयर’ चुने गये थे लेकिन टीम को उनके इस्तेमाल को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

हसी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अगर इससे टीम को फायदा होता है और हमें क्रिकेट मैच को जीतने में मदद मिलती है, तो क्यों नहीं? अगर आंद्रे रसेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते है और 60 गेंदों का सामना करते हैं तो वह वास्तव में दोहरा शतक बना सकते हैं। रसेल के साथ कुछ भी संभव है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें इस बार के आईपीएल में क्या-क्या होने वाला है नया.

रसेल ने 2019 आईपीएल की 13 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे।

रसेल को टीम की धड़कन करार देते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ एक शानदार खिलाड़ी, वह शायद टीम के दिल की धड़कन भी है।’’

रविवार को जारी आईपीएल कार्यक्रम के मुताबिक केकेआर आपने अभियान की शुरूआत मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 23 सितंबर को करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना