जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी।

मुंबई, 10 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के पर्याप्त निवेश, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख तथा कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.06 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.96 के उच्चस्तर तक गया और 82.09 के निचले स्तर तक आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों को आज दिन के उत्तरार्द्ध में आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है और उन्होंने सतर्कता का रुख बनाये रखा।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.67 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.87 अंक की तेजी के साथ 61,940.20 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,942.19 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू