एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 83.12 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से रुपये में यह तेजी आई।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 18 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 83.12 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह 83.10 से 83.18 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 83.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को दो पैसे की गिरावट दर्शाता 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.05 पर रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि बुधवार को जारी अमेरिकी आंकड़ों के बाद डॉलर में गिरावट आई, जिसमें देश में खुदरा बिक्री में वृद्धि देखी गई, जो निरंतर आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की वित्तीय बाजार की उम्मीद कम हो गई है।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक बाजारों के कारण आज अमेरिकी डॉलर में नरमी आई। अमेरिकी खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े पूर्वानुमानों में सबसे ऊपर रहे, जिससे मार्च, 2024 में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम हो गई।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 313.90 अंक की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).