जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे मजबूत, दो दिनों की लगातार गिरावट थमी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से निवेश बढने के बीच रुपये की विनिमय दर में लगातार दो दिन की गिरावट थम गयी और भारतीय मुद्रा डलर के मुकाबले 13 पैसे की मजबूती के साथ 73.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गयी।
मुंबई, सात अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से निवेश बढने के बीच रुपये की विनिमय दर में लगातार दो दिन की गिरावट थम गयी और भारतीय मुद्रा डलर के मुकाबले 13 पैसे की मजबूती के साथ 73.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गयी।
रुपया 73.53 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान लगातार मजबूत हुआ। अंतत: यह 13 पैसे की बढ़त के साथ 73.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पहले मंगलवार को रुपया 73.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बुधवार को कारोबार के दौरान रुपये ने 73.29 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 73.55 प्रति डॉलर के दिवस के निम्नतम स्तर को छुआ।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.
कारोबारियों ने कहा कि निवेशक आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रिजर्व बैंक की नव-गठित एमपीसी ने बुधवार को अपनी तीन दिवसीय बैठक शुरू की। एमपीसी नौ अक्टूबर को अपने निर्णय की घोषणा करने वाली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)