जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद तथा विदेशी निवेशकों के जारी निवेश के दम पर सोमवार को रुपये में बड़ी तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बजार में रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 22 फरवरी वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद तथा विदेशी निवेशकों के जारी निवेश के दम पर सोमवार को रुपये में बड़ी तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बजार में रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में रुपया मजबूत होकर 72.58 प्रति डॉलर पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 72.29 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तथा 72.58 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छूआ।

यह अंततः 72.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में 16 पैसे की वृद्धि है।

बृहस्पतिवार को रुपया 72.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के समूह में डॉलर की मजबूती आंकने वाला सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 90.40 पर पहुंच गया।

घरेलू मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत गिरकर 49,744.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत गिरकर 14,675.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 118.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 63.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\