जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 73.47 के स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे गिरकर 73.47 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ।

मुंबई, तीन सितंबर घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे गिरकर 73.47 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.23 पर खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 44 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.47 पर बंद हुआ। इस तरह दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 44 पैसे की गिरावट आई।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.03 पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.23 का ऊपरी स्तर और 73.48 का निचला स्तर देखा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.88 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 990.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ब्रेंट क्रूड वायदा 1.06 प्रतिशत गिरकर 43.96 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड