जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नित नये रिकार्ड कायम होने के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 73.02 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, तीन सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में नित नये रिकार्ड कायम होने के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 73.02 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.05 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.01 से 73.15 रुपये प्रति डालर के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में चार पैसे मजबूत होकर 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 73.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.23 हो गया।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 67 पैसे की तेजी आई है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 277.41 अंक की तेजी दर्शाता 58,129.95 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.53 प्रतिशत बढ़कर 73.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 348.52 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\