जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका में मुद्रास्फीति अनुमान से कम रहने के कारण डॉलर के कमजोर पड़ने के चलते स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

मुंबई, 15 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को 21 पैसे की बढ़त के साथ 83.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका में मुद्रास्फीति अनुमान से कम रहने के कारण डॉलर के कमजोर पड़ने के चलते स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और जोखिम लेने की भावना से भी रुपये को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के सितंबर, 2021 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आने के बाद अमेरिकी मुद्रा कमजोर हुई जिससे रुपये में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 83.12 पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्ज की।

दिन के कारोबार में रुपये ने 83.01 का ऊपरी और 83.19 का निचला स्तर देखा।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 83.33 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के संयुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति अनुमान से कम रही है और इसका असर अमेरिकी डॉलर सूचकांक पर पड़ा। यह सूचकांक मंगलवार को लगभग 1.50 प्रतिशत गिर गया।

सिंह ने कहा, ‘‘बाजार को अब नहीं लगता है कि दिसंबर में दरों में कोई बढ़ोतरी होगी, जबकि जनवरी में भी दरों में बढ़ोतरी की गुंजाइश घटकर महज सात प्रतिशत रह गई है।''

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 104.25 पर था। इससे पहले सोमवार को डॉलर सूचकांक 105.77 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत गिरकर 82.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 742.06 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 65,675.93 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 231.90 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 19,675.45 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड