एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 83.20 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 83.20 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 पर खुला। दिन में इसमें 83.25 से 83.13 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त के साथ 83.20 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.38 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 354.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).