जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे के सुधार के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 30 मई विदेशी बाजारों में डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे के सुधार के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट और पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की ओर से मासांत की डॉलर मांग बढ़ने से भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.42 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.26 के दिन के उच्चस्तर और 83.44 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 11 पैसे की बढ़त के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 83.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘रुपया, जो दिन के पहले हिस्से में कमजोर घरेलू बाजारों और एफआईआई निकासी के कारण गिरा था, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी आने और अमेरिकी डॉलर में नरमी के कारण मजबूत हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के आक्रामक रुख के बीच अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती से रुपये पर और दबाव पड़ सकता है। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में किसी और तरह की नरमी या रिजर्व बैंक द्वारा किसी तरह के हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तरों पर समर्थन मिल सकता है।’’

विश्लेषकों ने यह भी कहा कि बाजार भागीदारों को इस सप्ताह जारी होने वाले कई घरेलू और वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत मिलने की उम्मीद है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.90 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 617.30 अंक गिरकर 73,885.60 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,050.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट