जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में शुक्रवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में मजबूती रही। शेयर बाजार में तेजी के रुख के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.90 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 जनवरी रुपये में शुक्रवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में मजबूती रही। शेयर बाजार में तेजी के रुख के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.90 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने तथा डॉलर के मजबूत होने की वजह से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.86 से 83.10 प्रति डॉलर के दायरे में घट बढ़ के बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के रुख के बीच कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 82.90 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विगत आठ कारोबारी सत्र में रुपये में 42 पैसे की मजबूती आई है। दो जनवरी को यह 83.32 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत घरेलू बाजारों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण रुपये में तेजी आई। हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.38 पर रहा।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 847.27 अंक की तेजी के साथ 72,568.45 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 865.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

