जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 63 पैसे उछला,, 73.13 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से बृहस्पतिवार को रुपया 63 पैसे की बड़ी बढ़त के साथ 73.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से बृहस्पतिवार को रुपया 63 पैसे की बड़ी बढ़त के साथ 73.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.60 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और मजबूत हुआ। अंत में रुपया 63 पैसे के उछाल के साथ 73.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह एक माह में रुपये में सबसे बड़ा उछाल है। बुधवार को रुपया 73.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

कारोबार के दौरान रुपया 73.07 के उच्च स्तर तक गया। इसने 73.60 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों से रुपये की धारणा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

रेलिगेयर ब्रोकिंग की उपाध्यक्ष धातु, ऊर्जा और मुद्रा शोध सुगंधा सचदेवा ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में डॉलर के सतत प्रवाह तथा मजबूत चालू खाते के अधिशेष की वजह से हम निकट भविष्य में रुपये के कुछ ओर मजबूती में कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 72.80 का स्तर रुपये के लिए सबसे बड़ी बाधा है। रिजर्व बैंक रुपये के इस स्तर से ऊपर जाने देने को लेकर अधिक संतोषजनक स्थिति में नहीं है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 93.78 पर आ गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें