जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे उछलकर 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

मुंबई, एक दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मोर्चे पर सकारात्मक पहल होने, घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये की तेजी को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन से दिल्ली के लोगों को नहीं हो रही है परेशानी: सतेंद्र जैन.

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.93 पर खुला। दिन में 73.44 के उच्च स्तर और 73.93 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 17 पैसे की हानि के साथ 74.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

यह भी पढ़े | सर्दियों में इन कामों को करने से करते हैं आनाकानी, कोरोना काल में पड़ सकता है महंगा.

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.69 रह गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें