जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे बढ़कर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 74.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, छह नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 74.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में बढ़त, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के जीतने की उम्मीदों के चलते स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | WhatsApp Pay: क्या पैसे भेजने पर लगेगा अलग चार्ज? जानिए व्हाट्सएप पे की 6 अहम बातें.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.99 पर खुला, और दिन के कारोबार के दौरान 73.87 के ऊपरी स्तर और 74.28 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 74.08 के स्तर पर बंद हुआ।

इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 28 पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: दिवाली बोनस से जुड़ी बड़ी खबर, इन कर्मचारियों को अभी करना पड़ेगा इंतजार.

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 92.50 पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 5,368.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा एक फीसदी गिरकर 40.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड