जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के साथ शुरुआत होने से सोमवार को अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 73.94 रुपये प्रति डालर पर खुला।

मुंबई, नौ नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के साथ शुरुआत होने से सोमवार को अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 73.94 रुपये प्रति डालर पर खुला।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन को विजेता घोषित कर दिये जाने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआत तेजी के साथ हुई। विदेशी मुद्रा प्रवाह लगातार मजबूत बना हुआ है जिससे रुपये को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | देश में कोविड-19 के 45,903 नए मामले, 490 और लोगों की मौत.

कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.95 पर मजबूती के साथ खुला और कुछ और मजबूत होकर 73.94 तक पहुंच गया। गत सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले यह 14 पैसे ऊंचा रहा।

गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 28 पैसे चढ़कर 74.08 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | America: निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कमला हैरिस को भारतीय के बजाय ‘दक्षिण एशियाई’ कहना पसंद किया.

दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में डालर कमजोर बना हुआ है। इसका रुपये को समर्थन मिला। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर सचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 92.16 पर रहा।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषक गोयनका ने कहा, ‘‘जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। अमेरिका में डेमोक्रेट राष्ट्रपति और रिपब्लिकन सीनेट जैसे परिदृश्य में बहुत कम होंगे जो कि इस तरह की जोखिम पूर्ण तेजी की उम्मीद करते होंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि बाजार बाइडेन की जीत को विभिन्न घरेलू और विदेश नीति के मामलों में स्थिरता आने और अनिश्चितता समाप्त होने को लेकर उम्मीद कर रहा है।’’

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 2.71 प्रतिशत बढ़कर 40.52 डालर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस