जरुरी जानकारी | नीरस कारोबार के दौरान रुपया 73.37 पर लगभग अपरिवर्तित रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर की मांग आने के अलावा अमेरिकी वित्तीय प्रोत्साहन और राष्ट्रपति चुनावों को लेकर कुछ अनियचितताओं के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

मुंबई, 19 अक्टूबर डॉलर की मांग आने के अलावा अमेरिकी वित्तीय प्रोत्साहन और राष्ट्रपति चुनावों को लेकर कुछ अनियचितताओं के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.38 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान 73.35 से 73.42 के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश पर लगातार हमलावर हैं चिराग पासवान, कर रहे है सवालों की बौछार, ट्वीट देख JDU कार्यकर्ताओं को आ सकता है गुस्सा.

शुक्रवार को रुपया 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 448.62 इंक की तेजी के साथ 40,431.60 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले, कुल संख्या 13,348 हुयी.

एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को निवल आधार पर 479.59 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.52 रह गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत घटकर 42.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड