जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती नुकसान से उबरा, 74.87 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 74.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक नवंबर घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 74.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी का रुख लिए खुला और कारोबार के दौरान यह 75 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दौरान यह 75.04 से 74.84 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 94.14 हो गया।

राजेश राजेश अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड