जरुरी जानकारी | रुपया 20 पैसे टूटकर 86.12 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 86.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 17 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 86.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के रुख तथा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.93 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85.80 से 86.13 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 86.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को 85.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ मजबूत डॉलर सूचकांक के साथ रुपये में गिरावट रही। एशियाई मुद्राओं में गिरावट से भी मदद नहीं मिली और रुपया 86 के स्तर से नीचे पहुंच गया...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शुकवार को रुपये के 85.75 से 86.25 स्तर के बीच कारोबार करने का अनुमान है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.63 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 375.24 अंक की गिरावट के साथ 82,259.24 अंक पर जबकि निफ्टी 100.60 अंक फिसलकर 25,111.45 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,694.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर