जरुरी जानकारी | रुपया 20 पैसे टूटा, 75 रुपये प्रति डॉलर से नीचे हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया गुरुवार को 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75 रुपये के स्तर से नीचे बंद हुआ।

मुंबई, 20 अगस्त अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया गुरुवार को 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75 रुपये के स्तर से नीचे बंद हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए अर्थव्यवस्था पर इसके गहरे प्रकोप के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत डॉलर, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी से निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 के भाव पर बंद हुई, जो 74.82 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे कम है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 74.93 के ऊपरी स्तर और 75.05 के निचले स्तर को छुआ।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाना वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 93.17 पर था।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी आने के बाद अमेरिकी डॉलर में जोरदार मजबूती हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 459.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत गिरकर 45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच, दुनिया भर में कोविड-19 से जुड़े मामलों की संख्या 2.24 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और भारत में इस वायरस से 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी