जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 79.70 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 79.70 रुपये पर आ गया।

मुंबई, दो सितंबर विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 79.70 रुपये पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.63 पर खुला। बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए यह 79.70 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 4 पैसे टूटकर 79.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 109.55 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.83 प्रतिशत बढ़कर 94.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,290.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स