जरुरी जानकारी | ओमीक्रॉन को लेकर चिंता से डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
मुंबई,तीन दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 पर खुलने के बाद ऊंचे में 74.95 और नीचे में 75.18 तक गया।
अंत में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को रुपया 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.21 रह गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.44 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी।।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 764.83 अंक की गिरावट के साथ 57,696.46 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 909.71 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

