जरुरी जानकारी | रुपया 43 पैसे मजबूत होकर डॉलर पर 74.31 प्रति बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप सोमवार को रुपये में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थम गई तथा स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 43 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.31 (अस्थायी) पर बंद हुई।

मुंबई, पांच जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप सोमवार को रुपये में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थम गई तथा स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 43 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.31 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.51 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.00 के उच्च स्तर और 74.55 रुपये निम्न स्तर तक गया। अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 43 पैसे मजबूत होकर 74.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया प्रति डालर 74.74 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि 11 कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को लाने की तैयारियों को देखते हुए इस माह विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इस उम्मीद से भी रुपये को बल मिला।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 92.15 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 395.33 अंक की तेजी के साथ 52,880 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत बढ़कर 76.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 982.80 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस