एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.22 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को दो पैसे टूटकर 83.22 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का लाभ जाता रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.22 प्रति डॉलर पर

मुंबई, छह नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को दो पैसे टूटकर 83.22 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का लाभ जाता रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने रुपया को निचले स्तर पर समर्थन दिया और गिरावट को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.24 के निचले स्तर तक गया और अंत में 83.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।

शुक्रवार को रुपया 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.92 पर रहा।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अक्टूबर में अमेरिका में रोजगार वृद्धि उम्मीद से कम रहने के बाद डॉलर अपने उच्चस्तर से नीचे आया जिससे रुपये को समर्थन मिला।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 594.91 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,958.69 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).