जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की सतत निकासी और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 83.23 पर आ गया।
मुंबई, 27 दिसंबर विदेशी कोषों की सतत निकासी और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 83.23 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार धारणा को बढ़ावा देने में विफल रहा, क्योंकि निवेशक लाल सागर मार्ग के माध्यम से वैश्विक व्यापार में व्यवधान के डर से कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों को लेकर चिंतित रहे।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 पर खुला और बाद में 83.23 तक फिसल गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की गिरावट है।
मंगलवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.17 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत फिसलकर 80.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 95.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

