जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार के बाद डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, सात अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार के बाद डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की अधिक कीमतों के कारण बुधवार को रुपये में गिरावट आई। हालांकि, घरेलू बाजारों में मजबूती ने गिरावट को सीमित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.86 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.97 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक पहुंचा। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर डॉलर के मुकाबले 17 पैसों की मजबूती के साथ 83.92 पर बंद हुआ था।

रुपया सोमवार को 37 पैसों की भारी गिरावट के साथ 84.09 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘आशंका है कि अमेरिकी डॉलर में सुधार और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, सकारात्मक वैश्विक बाजार रुपये को समर्थन दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक का दखल भी रुपये को सहारा दे सकता है। निवेशक रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले पर नजर बनाए हैं। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 83.75 रुपये से 84.20 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 103.28 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 प्रतिशत चढ़कर 77.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक की मजबूती के साथ 79,468.01 अंक पर और निफ्टी 304.95 अंक बढ़कर 24,297.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,314.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी