जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.21 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को एक पैसे की गिरावट के साथ 83.21 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से स्थानीय शेयर बाजार में तेजी से उत्पन्न लाभ जाता रहा।

मुंबई, छह नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को एक पैसे की गिरावट के साथ 83.21 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से स्थानीय शेयर बाजार में तेजी से उत्पन्न लाभ जाता रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने रुपया को निचले स्तर पर समर्थन दिया और गिरावट को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.24 के निचले स्तर तक गया और अंत में 83.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से मात्र एक पैसे की गिरावट है।

शुक्रवार को रुपया 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.92 पर रहा।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अक्टूबर में अमेरिका में रोजगार वृद्धि उम्मीद से कम रहने के बाद डॉलर अपने उच्चस्तर से नीचे आया जिससे रुपये को समर्थन मिला।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 594.91 अंक की बढ़त के साथ 64,958.69 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 595.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू