जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.38 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू स्तर पर व्यापक आर्थिक रुझानों में कमजोरी और शेयर बाजार में सुस्ती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 अक्टूबर घरेलू स्तर पर व्यापक आर्थिक रुझानों में कमजोरी और शेयर बाजार में सुस्ती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन में रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया। कारोबारियों के बीच जोखिम से बचने की प्रवृत्ति से भी रुपये पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.30 पर खुला और पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.38 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में रुपया 82.25 से 82.42 के दायरे में रहा।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 82.33 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कारोबारियों के बीच सतर्क रुख के चलते एशियाई मुद्राओं में गिरावट हुई। उन्होंने फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में वृद्धि के बारे में संकेत पाने के लिए बृहस्पतिवार को आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार किया।’’

परमार ने आगे कहा कि कमजोर क्षेत्रीय मुद्राओं और निराशाजनक घरेलू आर्थिक आंकड़ों से भारतीय रुपये पर दबाव पड़ा। उन्होंने कहा कि निकट अवधि में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.85-82.10 के दायरे में रह सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 113.02 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत बढ़कर 92.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 390.58 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,235.33 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 109.25 अंक या 0.64 प्रतिशत टूटकर 17,014.35 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 542.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\