जरुरी जानकारी | फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले रुपया आठ पैसे टूटकर 76.62 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना तथा मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा की सतत निकासी के चलते रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया तथा कारोबार के अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 76.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 15 मार्च अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना तथा मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा की सतत निकासी के चलते रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया तथा कारोबार के अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 76.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली से रुपये पर दबाव बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अनिश्चितता तथा बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने की संभावना ने रुपये पर दबाव बनाये रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.40 पर मजबूत खुला। रूस और यूक्रेन के बढ़ते तनाव के बीच रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और उसमें गिरावट का रुख कायम हो गया। कारोबार के दौरान रुपये में 76.32 रुपये से 76.68 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई। कारोबार के अंत में रुपये का मूल्य अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट दर्शाता 76.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 0.25 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी पिछले दो दिनों में रुपये की गति मौन बनी हुई है क्योंकि बाजार सहभागियों को एफओएमसी बैठक के परिणाम का इंतजार है। बाजार के कारोबारियों को ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि किये जाने की उम्मीद है। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि से डॉलर मजबूत हुआ है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत घटकर 98.71 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 5.36 प्रतिशत घटकर 101.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी