जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे गिरकर 76.03 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 76.03 पर बंद हुआ। इसकी प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों का कमजोर रुख होना है।
मुंबई, 15 जून रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 76.03 पर बंद हुआ। इसकी प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों का कमजोर रुख होना है।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 के नए मामलों को लेकर बाजार का रुख नीचे रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 75.93 पर रहा। इसके बाइ यह शाम तक और गिरकर 76.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले दिन के बंद के मुकाबले 19 पैसे कमजोर है।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.84 पर बंद हुआ था।
चार घंटे के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.93 के उच्च और 76.15 के निचले स्तर तक गया।
इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.85 प्रतिशत टूटकर 38.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)