जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 73.83 रुपये पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 73.83 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 27 सितंबर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 73.83 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव तथा वैश्विक वित्तीय बाजारों से मिले जुले संकेतों की वजह से रुपया और अधिक दवाब में आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 73.70 रुपये प्रति डालर पर कमजोर खुली। कारोबार के अंतिम दौर में यह 73.84 के न्यूनतम स्तर को छू गया। थोड़े समय के लिए रुपये में फिर तेजी लौटी और यह 73.60 के उच्च स्तर को छू गया। अंत में रुपया पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.83 पर बंद हुआ।

इससे पहले शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 93.42 हो गया।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.29 प्रतिशत ब्ढ़कर 78.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड