जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की गिरकर 73.66 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजार के कमजोर रहने के चलते बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटकर 73.66 पर बंद हुआ।

मुंबई, 17 सितंबर वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजार के कमजोर रहने के चलते बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटकर 73.66 पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के नये दिशानिर्देशों के बाद एशियाई मुद्राएं कमजोर पड़ी हैं। फेडरल रिजर्व ने अपनी दो दिन की नीतिगत समीक्षा बैठक के बाद बुधवार को 2023 तक ब्याज दरों को शून्य के करीब रखने का संकेत दिया। धीमी आर्थिक वृद्धि को संबल देने के लिये यह विचार आया है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा 73.70 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुली और अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.66 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.64 के ऊपरी स्तर और 73.78 के निचले स्तर को देखा।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.52 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़कर 93.15 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 264.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत गिरकर 42.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

रिलायंस सिक्युरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रहा। इसकी वजह बाजार का फेडरल रिजर्व के संकेत को क्षेत्र में संभावित जोखिम से कम आंकना रहा।’’

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के खुदरा शोध उप-प्रमुख देवर्श वकील ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने सुझाव दिया है कि अेकेले केंद्रीय बैंक के करने से कुछ नहीं होगा। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड