जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 73.81 रुपये प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में बिकवाली और डॉलर सूचकांक में सुधार आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा कारोबार की समाप्ति पर यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 73.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, दो दिसंबर शेयर बाजार में बिकवाली और डॉलर सूचकांक में सुधार आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा कारोबार की समाप्ति पर यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 73.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में भारी उतार चढ़ाव दिखा। रुपया 73.45 पर खुला लेकिन बाद में आरंभिक लाभ लुप्त हो गया। कारोबार के अंत में रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

इससे पहले मंगलवार को रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.42 रुपये के उच्च स्तर और 73.82 के निम्न स्तर को छुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.37 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 3,242 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विभाग के उप प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने वायदा कारोबार के जरिये विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में आक्रामकता के साथ हस्तक्षेप किया हो। डॉलर सूचकांक में सुधार और घरेलू शेयरो में मुनाफावसूली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई है।

कच्चे तेल में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 47.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें