जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के जोर तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुई।

मुंबई, 30 जुलाई विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के जोर तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। सुबह रुपया 74.30 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.27 के उच्च स्तर और 74.44 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले सत्र के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.29 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को विनिमय दर 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 91.86 पर अपरिवर्तित रहा।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.23 अंक की गिरावट के साथ 52,586.84 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.25 प्रतिशत घटकर 75.86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 866.26 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें